फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ कश्मीर: नए आईजी अशोक यादव ने संभाला कार्यभार, निवर्तमान राजा बाबू ने सौंपी कमान

Fri, 25 Nov 2022 10:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि निवर्तमान आईजी राजा बाबू ने एक वर्ष से अधिक समय तक कश्मीर फ्रंटियर की कमान संभाली। उनके कार्यकाल के दौरान बीएसएफ ने सेना के साथ मिलकर एलओसी पर जबरदस्त सफलता हासिल की, जिसके परिणामस्वरूप एलओसी से संबंधित घटनाओं में कमी आई।
विज्ञापन
कश्मीर में नए आईजी अशोक यादव - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ कश्मीर के नए आईजी अब अशोक यादव बन गए हैं। निवर्तमान आईजी राजा बाबू सिंह ने शुक्रवार को उन्हें कमान सौंपी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि राजा बाबू ने एक वर्ष से अधिक समय तक कश्मीर के एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण फ्रंटियर की कमान संभाली और कश्मीर फ्रंटियर ने उनकी कमान में जबरदस्त सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


बयान में उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बीएसएफ ने सेना के साथ मिलकर एलओसी पर जबरदस्त सफलता हासिल की, जिसके परिणामस्वरूप एलओसी से संबंधित घटनाओं में कमी आई।

उन्होंने कहा, उनके कार्यकाल में कश्मीर में कानून और व्यवस्था के कर्तव्यों के लिए बड़ी संख्या में बीएसएफ कंपनियों का जमावड़ा देखा गया। उन्होंने सीमा प्रहरी के कल्याण और एलओसी पर तैनात सैनिकों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा बाबू सिंह ने बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के सभी रैंकों को उनके समर्पण के लिए बधाई दी और अन्य संगठनों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें