फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: शून्य से नीचे हुआ श्रीनगर का तापमान, जम्मू संभाग में मौसम साफ, कारगिल में शीतलहर शुरू

Fri, 25 Nov 2022 09:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड के बीच वीरवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कश्मीर के सभी जिलों में दिन का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास चल रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में धुंध छाए रहने के बाद डल का नजारा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह और कारगिल में शरीर में कंपकंपी बढ़ाने वाली ठंड पड़ रही है। घाटी में शीतलहर के बीच सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। राजधानी श्रीनगर में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री के साथ अब तक की सबसे ठंडी रात बीती।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी मौसम साफ है। लेकिन कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है। कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड के बीच वीरवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां कई हिस्सों में नलों में पानी जम रहा है।

खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। लेह में भी बीती रात को न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के सभी जिलों में दिन का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास चल रहा है।
विज्ञापन


काजीकुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 3.6, कुपवाड़ा में माइनस 2.4, कोकरनाग में माइनस 0.5, गुलमर्ग में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 25.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.0, बटोत में 5.6, कटड़ा में 9.8 और भद्रवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें