फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: BSF ने सांबा जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकियों को किया ढेर, रात में सीमा पार कर रहे थे आतंकी

Fri, 09 May 2025 11:26 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू

सार

बीएसएफ ने बताया कि 8-9 मई 2025 को बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम सात आतंकवादी मार गिराए। साथ ही पाकिस्तानी पोस्ट को भी तबाह कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ जम्मू के अनुसार, कल रात 11 बजे आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ ने बताया कि 8-9 मई 2025 को बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम सात आतंकवादी मार गिराए। साथ ही पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
Trending Videos


पाकिस्तान सीमापार से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। उड़ी क्षेत्र में भी वह गोलाबारी कर रहा है। ऐसे में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए यहां दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। फायर एंड इमरजेंसी ऑफिसर शबीर उल हसन ने बताया, हमने श्रीनगर, बारामुला, सोपोर और पट्टन से एक-एक वाहन बुलाया है। क्षेत्र में भारी गोलीबारी के कारण पांच वाहनों को अलर्ट पर रखा गया है। हमारे पास एक फोम टेंडर, पांच वाटर टेंडर और पांच फायर इंजन तैयार हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन सतर्क है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों की कायराना हरकत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से उन्हें जवाब दिया। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार के आतंकी शिविरों पर हमले से बौखलाई पाकिस्तानी सेना लगातार नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है। मंगलवार देर रात हमले के बाद बुधवार देर रात भी पीओके से तंगधार और उड़ी सेक्टर में गोलाबारी की गई।

विज्ञापन

Jammu: पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंचे सीएम अब्दुल्ला, उरी जाएंगे उपराज्यपाल


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें