फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर हर स्थिति से निबटने में बीएसएफ सक्षम : एडीजी

Sat, 11 Mar 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था तथा घुसपैठ रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की बीएसएफ के एडीजी कमल नयन चौबे ने राज्यपाल को जानकारी दी।
विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा को उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ पूरी तरह तैयार है। इधर बीच लगातार घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया गया है। कई घुसपैठियों को मार गिराया गया है। पाक की टनल के जरिये घुसपैठ कराने की नापाक साजिश का भी भंडाफोड़ किया गया है। 

उन्होंने बताया कि सीमा पर किसी भी स्थिति से निबटने में बीएसएफ सक्षम है। लगातार सतर्क और पैनी निगाह रखी जा रही है। दुश्मनों की हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसके अनुरूप जवाबी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा प्रबंधन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए निरंतर सतर्कता बरते जाने की सलाह दी। इस दौरान बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी राम अवतार भी थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें