फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा से सुंब मार्ग पर सात पुल बनकर तैयार, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पहाड़ी क्षेत्र सुंब की ओर जाने वाले मार्ग पर बहने वाले नालों पर पुल बनने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सांबा से सुंब तक के मार्ग पर सात नाले हैं, जिन पर पुल बनकर तैयार हो गए हैं। वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। पहले लोगों को बरसात के दिनों में आने जाने की परेशानी बनी रहती थी। नालों में आई बाढ़ के पानी का जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ता था। कई दिन कस्बे से संपर्क ही कट जाता था। मार्ग पर सात पुल बनाए गए हैं। इन पुलों को बनाने के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन पुलों के बनने से 45 हजार के करीब आबादी को लाभ हुआ है। पहले बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच पाते थे। वहीं अगर कोई बीमार हो जाता था तो उसे समय पर इलाज भी नहीं मिल पाता था लेकिन अब गौरन से लेकर सांबा तक आने जाने के लिए यातायात में कोई भी परेशानी नहीं आएगी।
...............
पुल बनने से सुंब के कई दर्जनों गांव के लोगों को लाभ हुआ है। पहले पुल नहीं होने के कारण न तो बच्चे समय पर स्कूल पहुंच पाते थे और न ही मरीज को समय पर इलाज मिल पाता था।
विज्ञापन

-बबलू कुमार
निवासी सुंब

..........
पहले हम कई बार सांबा जाते थे तो नालों में बाढ़ आने से घर वापस नहीं पहुंच पाते थे। हमें सांबा में ही रुकना पड़ता था लेकिन जब से पुल बने हैं, काफी ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन

-रणजीत सिंह
पूर्व सरपंच सुंब

...........

पुल बनने से काफी ज्यादा राहत हुई है। बच्चों को शिक्षा हासिल करने में कोई भी परेशानी नहीं आ रही है। और बाबा शिव के देवस्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी होती थी।

-महंत देस राज शर्मा

बाबा शिवों गौरण सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें