फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा धंसकर बसंतर दरिया में जा गिरा

विज्ञापन
सांबा के चीची माता मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग।
विज्ञापन
सांबा। सांबा के चीची देवी मंदिर के पास सोमवार सुबह फ्लाईओवर के साथ बनाई गई सर्विस लेन का एक बड़ा भाग धंसकर बसंतर दरिया में जा गिरा।
विज्ञापन

जब सड़क धंसी तो उस समय कोई गाड़ी मौजूद नहीं थी। इससे बड़ा हादसा होते-होते टला। एक मोटरसाइकिल सवार ने सड़क को धंसते और बसंतर दरिया में गिरते देखा तो तुरंत चीची देवी मंदिर के पास दुकानदारों और वहां मौजूद ट्रैफिक कर्मियों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोग और ट्रैफिक कर्मी तुरंत हरकत में आए और बैरिकेडिंग कर क्षतिग्रस्त हुई सर्विस लेन पर वाहनों की आवाजाही को रोका। समय रहते मार्ग बंद करने से कोई बड़ा जान माल का नुकसान होने से टल गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कहा कि चीची देवी मंदिर के पास फ्लाईओवर और सड़क महज दो वर्ष पूर्व ही बनाई गई थी। सड़क से रोज़ाना सैकड़ों सुपरफास्ट बसें और अन्य यात्री वाहन गुजरते हैं। लोगों ने कहा कि सड़क और फ्लाईओवर निर्माण में किस तरह की गुणवत्ता और सतर्कता बरती जा रही है, इस हादसे से साफ़ जाहिर है। लोगों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी और एनएचएआई की लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हादसे के बाद एनएचएआई के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का जायजा लिया। फ़िलहाल मार्ग की मरम्मत होने तक वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।
फोटो 5 एसबीए 05 : सांबा के चीची देवी मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें