रक्तदान शिविर में सम्मानित करते हुए
जम्मू। नव्या सृजन सेवा संस्थान ने पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के लिए मुफ्त स्क्रीनिंग के साथ-साथ 30 यूनिट रक्तदान किया गया। संस्था के प्रधान दीपक गुप्ता ने अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में रक्तदान के महत्व पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में विधायक विक्रम रंधावा ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। शहीद सिद्धार्थ चिब को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने पिछले साल ड्यूटी के दौरान जान गंवा दी थी। संस्था ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित भी किया। ब्यूरो