फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरआई सदस्यों के साथ कार्य योजना तैयार करें

विज्ञापन
सांबा समलाह पंचायत की गलीयों का जायजा लेते उपायुक्त अनुराधा गुपता - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। समलाह पंचायत में ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने समस्याएं सुनीं व समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मार्ग की समस्या उठाई, कि सांबा-सुंब मार्ग कई जगह टूटा है। प्रशासन की ओर से उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। बिजली-पानी की समस्या के बारे में भी उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उपायुक्त ने जिला अधिकारियों से क्षेत्र में सभी योजनाओं को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पीआरआई सदस्यों के साथ विकास कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सड़कों का विकास, पानी की पाइप लाइन बिजली आपूर्ति, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों आदि को इस तरह से तैयार करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान उठाए मुद्दों में जीर्ण-शीर्ण पाइप लाइनों को चालू करने, सांबा गोरान मार्ग के ब्लॉक टॉपिंग में तेजी लाने, छोड़े गए स्कूल पार्क पर डीपीआर जमा करने, बिजली आपूर्ति बढ़ाने पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। डीसी ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी। बताया कि सांबा-सुंब रोड को तेज करने के लिए सीआरपीसी की धारा 133 लगाई गई थी, जो सफल टेंडर के बाद भी विलंबित थी। सड़क की ब्लैक टॉपिंग का काम जारी है। इस क्षेत्र की जनता से उचित सड़क संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व रविंदर कुमार, सहायक आयुक्त विकास सिद्धार्थ धीमान, जिला सूचना अधिकारी अजय शर्मा, तहसीलदार, बीडीओ, डीपीओ के अलावा पीडब्ल्यूडी, पीडीडी और जल शक्ति के कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन

----------
लोग ब्लॉक दिवस में आने से परहेज कर रहे
केंद्र सरकार की ओर से बैक टू विलेज व ब्लॉक दिवस पर कार्यक्रम करने के निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें लोगों को पेश आ रही परेशानियों को सुन कर मौके पर ही समाधान किया जाए। बैक टू विलेज कार्यक्रम भी हुए, लोगों की मांगें सुनीं र्गइं, अमल नहीं हुआ। वहीं ब्लॉक दिवस में देखने को मिला, अब लोग ब्लॉक दिवस में आने से परहेज कर रहे हैं। आज ब्लॉक दिवस में भी कम ही लोग पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें