सांबा ब्लॉक दिवस पर लोगो की समस्यांउ सुनते उपायुक्त अनुराधा गुप्ता
- फोटो : SAMBA
सांबा। सीमावर्ती गांव बैनगलाड में जिला प्रशासन की ओर से ब्लाक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1965, 1971 के भारत-पाक युद्ध में विस्थापित हुए परिवारों व पश्चिमी पाकिस्तान के विस्थापित परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली एक मुश्त पैकेज राशि के लिए तैयार फाइलों में कमी होने पर आज भी क ई परिवार राहत पैकेज से वंचित थे।
इसको लेकर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की देखरेख में ब्लॉक दिवस में विस्थापित परिवारों की फाइलों की जांच की गई। अभी तक जिले में विस्थापितों की 300 फाइलें लंबित पड़ी थीं, जिनमें से 120 फाइलें सांबा तहसील की हैं। इनमें 20 का निप्टारा किया गया। इस अवसर पर एडीसी सूरम चंद शर्मा के साथ अन्य जिला अधिकारी एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कर्मी मौजूद थे।
डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने अधिकारियों का धन्यवाद किया कि वह लोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। उन्होंने कहा की अब लोगों को अधिकारियों के पीछे नहीं भागना पड़ेगा। अधिकारी स्वयं लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।