फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी के समक्ष पेयजल संकट, राशन न मिलने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। ब्लॉक दिवस पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एडीसी संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कोटी गांव में पेयजल समस्या का जल्द समाधान करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई दिनों से गांव में पेयजल सप्लाई प्रभावित है। इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुनि पंचायत के सरपंच रमेश शर्मा ने भी अधिकारी को पेयजल की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।
भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र ने बताया कि उनकी पंचायत के कई लोग सरकारी राशन की सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के कई लोगों को सरकारी राशन कई महीनों से नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि उनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें