कश्मीर के सोपोर में रविवार सुबह एक संदिग्ध धमाका होने की खबरें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका सोपोर में स्थित सेना के कैंप के पास हुआ है। इस धमाके में 3 लोगों के घायल होने की सूचनाएं हैं।
मिली सूचना के अनुसार उत्तरी कश्मीर में स्थित सोपोर के पजालपुरा इलाके में रविवार सुबह एक संदिग्ध धमाका हुआ है। इस धमाके में अब तक 3 लोगों के घायल होने की सूचनाएं है जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
घायल व्यक्तियों की पहचान साहिल रशीद लोन, आकाश रेयाज भट्ट और शाकिर हुसैन दर के रूप में हुई है। घायल हुए इन तीनों व्यक्तियों को सोपोर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें साहिल रशीद लोन को हालत बिगड़ने के बाद श्रीनगर शिफ्ट किया गया है।