फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में हिमस्खलन का खतरा

Tue, 07 Mar 2017 12:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मौसम बिगड़ने की आशंका - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रियासत में होली पर मौसम फिर ठंड का अहसास करवाएगा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 8 से 12 मार्च तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश होगी।
विज्ञापन


श्रीनगर में मंगलवार शाम से मौसम करवट बदलना शुरू कर देगा। खराब मौसम की जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। इस बीच सोमवार को रामसू के पास भूस्खलन से तीन घंटे हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

अगले चौबीस घंटों में जम्मू में मौसम खुश्क रहेगा। आगामी एक हफ्ते में मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए घाटी के सभी जिला उपायुक्तों को आपात प्रबंधन को मजबूत बनाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में हिमस्खलन का खतरा

हिमस्खलन का खतरा - फोटो : FILE PHOTO
बर्फबारी प्रभावित इलाकों में जरूरी सामग्री जुटाई जा रही है। इस मौसम में कई जिलों में हिमस्खलन का खतरा भी बना रहेगा। राज्य में होली पर भी इंद्रदेव के मेहरबान रहने की संभावना है।

पिछले कुछ दिन से साफ मौसम के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। डीएसपी हाईवे ट्रैफिक दिनेश गुप्ता के अनुसार हाईवे को क्लीयर रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें