प्रदेश में ब्लैक फंगस का दूसरा मामला सामने आया है। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। साथ ही इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ब्लैक फंगस का एक और मामला जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज(जीएमसी) में मिला है। कोविड संक्रमण से उबर चुके जम्मू जिले के 52 वर्षीय मरीज के नाक व आंख में ब्लैक फंगस पाया गया। जीएमसी के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर पदम देव सिंह जंवाल ने जीएमसी जम्मू में ब्लैक फंगस के दूसरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार को ईएनटी विभाग में 52 वर्षीय एक मरीज को लेकर उसके तीमारदार पहुंचे थे। माइक्रोबायोलॉजी लैब में उस मरीज का सैंपल ब्लैक फंगस पाया गया। हालांकि तीमारदार मरीज का बेहतर उपचार करवाने का आग्रह कर मरीज को अस्पताल से ले गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस का शिकार हुए पहले 40 वर्षीय मरीज ने मेडिकल कॉलेज जम्मू(जीएमसी) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुआ था। इसके बाद वह अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित था।