फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं-नेकां नेता में धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी ने शिविरों में रह रहे सीमांत ग्रामीणों की बात करने के बजाए भाजपा द्वारा अपना प्रचार करने का आरोप लगा दिया। इस पर शिविर में मौजूद भाजपा के सूचेतगढ़ विधायक चौधरी शाम लाल ने तरणजीत सिंह टोनी से कहा कि मुख्यमंत्री तो दूर की बात कोई मंत्री तक गोलाबारी से प्रभावित ग्रामीणों का दुख-दर्द सुनने तक नहीं आता।
विज्ञापन


अब जबकि भाजपा के केंद्रीय नेता प्रभावितों का हाल जानने आए हैं, तो उसमें नेकां नेता की तरफ से अड़ंगा डाला जा रहा है। विधायक चौधरी शाम लाल ने कहा कि नेकां नेता ने शिविर में हुड़दंग मचाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर शिविर में माहौल खराब होता, तो इसके लिए डीआईजी व पुलिस के अधिकारी जिम्मेवार होते।

इस दौरान सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी से धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख डीआईजी शकील अहमद बेग और एसडीपीओ आरएस पुरा ने नेकां नेता को वहां से बाहर निकाला। बाद में नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी ने स्कूल के मुख्य गेट के बाहर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


भाजपा विधायक चौधरी शाम लाल, आरएस पुरा विधायक, डा गगन भगत और सतपाल पप्पी ने कहा कि नेकां नेता द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास किया गया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। वहीं नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी ने कहा कि वह स्थानीय लोगों की दिक्कतों को केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखने आए थे, लेकिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें