फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन

Fri, 01 Aug 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 44 को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता काम में जुट गए हैं। मिशन 44 के लिए विजयपुर विधानसभा के सरोर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब सरकार के औद्योगिक मंत्री व भाजपा नेता मदन मोहन मित्तल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में मिशन 44 का सपना देखा है।

इसे बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पूरा कर सकता है। वहीं उन्होंने कांग्रेस-नेकां और पीडीपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन तीनों दलों की सरकारें जम्मू-कश्मीर में रही हैं, लेकिन राज्य में विकास नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों का मोह अब इन तीनों दलों से भंग हो चुका है। अब भाजपा अपने दम पर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव-प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री भी राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर भाजपा राज्य उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की लहर है। इस मौके पर जिला सचिव पवन बख्शी, कश्मीरा सिंह, अशीम गुप्ता, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें