फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह पर छोड़ा सरकार गठन का फैसला: जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर उसके सभी विकल्प खुले हैं और देश की एकता, विकास और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए भाजपा बढ़ेगी।
विज्ञापन


जम्मू में भाजपा विधायकों की बैठक खत्म होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में वित्त मंत्री और पार्टी पर्यवेक्षक अरुण जेटली ने कहा, 'बैठक में सभी विधायकों से राय ली गई और नेतृत्व कौन करे इस पर भी विचार हुआ।'

रियासत की नई सरकार के गठन और भाजपा विधायक दल के नेता का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। भाजपा विधायकों के साथ अकेले-अकेले व सब विधायकों से एक साथ बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भाजपा के सभी 25 विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व (अध्यक्ष) को विधायक दल के नेता का निर्णय लेने एवं सरकार गठन संबंधी फैसला लेने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जेटली ने कहा, 'कई विकल्प हैं

सरकार गठन की संभावनाओं पर जेटली ने कहा, 'कई विकल्प हैं। विधानसभा में कहाँ बैठना है, इस बारे में भी विकल्प खुले हैं। सरकार कैसे बनानी है, इसके भी विकल्प खुले हैं।'सरकार बनाने के लिए गठजोड़ के सवाल पर जेटली ने कहा कि फिलहाल पार्टी निर्दलियों के संपर्क में है।

जेटली ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की 87 सीटों में से 76 पर ही चुनाव लड़ा था और उसे दूसरी पार्टियों के मुक़ाबले सबसे अधिक वोट मिले हैं। उनका दावा था, 'भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, लेकिन पॉपुलर वोट मिला है।'

उल्लेखनीय है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने कल ही जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए अरुण जेटली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने एलान किया था कि राज्य में छह निर्दलियों विधायकों के साथ उनकी पार्टी के पास सर्वाधिक विधायक है, इस नाते मुख्यमंत्री पद पर उन्हीं की पार्टी का दावा बनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें