फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के लिए BJP ने यूपी से भेजी विशेष टीम

Wed, 12 Nov 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मिशन 44 प्लस में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुटबाजी का शिकार भाजपा ने उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ताओं और नेताओं की विशेष टीम जिले में भेजी है।
विज्ञापन


उधमपुर में प्रत्याशी पवन खजूरिया के साथ इन नेताओं को भी देखा जा रहा है, जो घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे है।

यही भी बताया जा रहा है कि 30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के  लिए भीड़ जुटाने का काम भी किया जा रहा है।

हालांकि टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा की टिकट से दो बार चुनाव लड़ चुके निर्दलीय उम्मीदवार पवन गुप्ता ने भी अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

भाजपा प्रत्याशी पवन खजूरिया ने विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान कहा कि अगली सरकार में उधमपुर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाजपा अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। उधमपुर के विकास के लिए भाजपा वचनबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा जिले में कोई गुटबाजी नहीं है और उधमपुर की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से प्रोत्साहित है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उधमपुर का चौतरफा विकास कराएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें