उन्होंने कहा कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है जबकि इसी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पाकिस्तान के नेता रहे लियाकत अली के साथ समझौता किया था।
इसमें अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं की। वर्तमान कांग्रेस अपने समझौते से पीछे हट गई, लेकिन मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के हित की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।