जम्मू क्लब में भाजपा के कश्मीर विस्थापित जिला ने मंगलवार को टीका लाल टपलू और नंदी मार्ग नरसंहार में मारे गए अन्य लोगों की याद में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और संगठन मंत्री अशोक कौल मुख्य अतिथि रहे।
रवींद्र रैना ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि टीका लाल टपलू भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे। वर्ष 1989 के दौर में जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने जम्मू कश्मीर में दस्तक दी तब सैनिक की भांति वह देश की अखंडता के लिए लड़े। उन्होंने डट कर पाकिस्तान आतंकवादियों और अलगाववादियों का मुकाबला किया। दुर्भाग्यवश आज ही के दिन 1989 को उन पर श्रीनगर में कातिलाना हमला हुआ, जिसमें वह मातृभूमि पर कुर्बान हो गए।