सांसद से केंद्र में मोदी सरकार के सत्तासीन होने के बाद से सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आए दिन किए जा रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान की गोलाबारी का करारा जवाब दिया जाता है।
उन्होंने कहा गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से इस संबंध में सुरक्षा बलों को हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा पिछले दिनों पाकिस्तान को युद्ध विराम के उल्लंघन का करारा जवाब मिलने के बाद उनके सैनिक सफेद झंडे दिखाने को मजबूर हो गए थे।
उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों में हालात गंभीर है और लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें रियासती सरकार को सुरक्षित स्थानों पर प्रति परिवार दस मरले जमीन देनी चाहिए। घायलों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार को उठाना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया, चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह, सचिव सत शर्मा, विधायक सुखनंदन चौधरी, प्रवक्ता बलवीर राम आदि भी थे।