फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, रविंदर रैना बोले- 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

Wed, 15 Sep 2021 08:29 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना का कहना है कि उनकी पार्टी केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। वह किसी दल के साथ गठबंधन करके मैदान में नहीं उतरेगी। 
विज्ञापन
रविंद्र रैना, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इसका एलान जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने किया है।
विज्ञापन


रविंदर रैना का कहना है कि उनकी पार्टी केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। वह किसी दल के साथ गठबंधन करके मैदान में नहीं उतरेगी। 

रैना ने आगे कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसकी घोषणा परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद की जाएगी और 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों के जीतने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


रैना ने डोडा जिले में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। आपको बता दें कि इस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले सात साल में लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए अथक प्रयास किया था। भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं ने 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के तहत समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। 

रैना ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि हर बच्चा हर जगह भाजपा का झंडा लिए घूम रहा है। उन्होंने कहा कि जिला व वार्ड स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा भाजपा का जनसंपर्क अभियान भी चल रहा है। हम विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसकी घोषणा चल रहे परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद की जाएगी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रचंड बहुमत के साथ अगली सरकार बनाने के लिए 50 से अधिक सीटों को जीतने का संकल्प लिया है। अगला मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से होगा। रैना ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं।

आपको बता दें कि मार्च 2020 में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों को फिर से तैयार करने के लिए एक परिसीमन आयोग का गठन किया था। आयोग को अभी अपनी रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें