पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर से धमकी देकर वसूली करने वाले तीन लोगों और भाजपा के एक पंच को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुदसर आह शेख द्वारा एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें मुदसर ने बताया कि तीन-चार अप्रैल की रात कुछ अज्ञात लोगों ने हथियारों के साथ नदिहाल स्थित उनके ससुराल में प्रवेश किया। उन लोगों ने उन्हें दक्षिण कश्मीर छोड़ने को कहा और दो मोबाइल फोन भी छीन लिए। साथ ही उन्हें इस बारे में किसी को भी न बताने की धमकी दी।
इस शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की गई। वहीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने मिनीपोरा क्रान्शून सोपोर के रहने वाले भाजपा के पंच महराज यू दीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिसके बाद पंच ने अपराध को मानते हुए अन्य तीन साथियों के बारे में भी जानकारी दी। इसमें मोहम्मद सलीम वानी, बशीर आह लोन और मोहम्मद दिलावर खवाजा का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- घाटी में तैनात सेना के जवानों के लिए लाइफलाइन है यह अस्पताल, जानिए किस तरह होता है यहां जवानों का उपचार
वहीं इस मामले में जांच के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोगों को बुलाया गया है। जिसमें अनंतनाग के मोहम्मद सलीम जो कि भाजपा के सरपंच हैं वह भी शामिल हैं। वहीं पूछताछ के बाद पता चला कि मेहराज और सलीम ने अवैध रूप से लोन ट्रेडर्स से पैसा निकालने की योजना बनाई थी। मेहराज ने बशीर से संपर्क किया, जिसने अपराध करने के लिए कुछ नकली हथियार प्राप्त करने के लिए दिलावर से संपर्क किया। वहीं जांच के दौरान इन हथियारों को बरामद कर लिया गया है।