फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विधायक ने ली वैष्णों देवी के नाम की शपथ

Tue, 17 Mar 2015 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में नेताओं के शपथ ग्रहण को लेकर कई तरह के विवाद होते रहे है। कभी अंग्रेजी भाषा को लेकर विवाद तो कभी स्थानीय भाषा को लेकर विवाद रहे है। लेकिन जम्मू कश्मीर में शपथ ग्रहण को लेकर एक अजीब सा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में सत्ता का पहली बार सुख भोग रही भाजपा के एक विधायक रविंद्र रैना ने विधानसभा में विधायक पद की शपथ प्रसिद्ध माता वैष्णों देवी के नाम की ली है। इसके बाद उनके शपथ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया है।

नौशेरा से भाजपा के विधायक रविंद्र रैना ने शपथ में कहा कि 'मैं माता वैष्णों देवी के नाम की शपथ लेता हूं।' इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित विपक्ष के नेताओं से इस पर आपत्ति करनी शुरु कर दी। नेता मांग कर रहे थे कि यह शपथ सही तरीका नहीं है।
विज्ञापन


नेकां से नेता ने प्रोटम स्पीकर को कहा कि माता वैष्णों देवी के नाम की शपश नहीं ली जा सकती है। वहीं सीपीआई(एम) के नेता एमवाई तारिगामी ने कहा कि सदस्य ईश्वर के नाम की शपथ ले सकते हैं।

विवाद को बढ़ता देख रविंद्र रैना ने सदन में उपस्थित सदस्यों से कहा कि कि वह वैष्णों देवी को ईश्वर के रुप में मानते हैं। इस सभी के दौरान दर्शक गैलरी में उपस्थित लोगों रैना के इस कदम पर तालियां बजाने लगे। जिस पर नेकां के सदस्य ने विरोध जताना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समरोह में उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को छोड़ कर सभी भाजपा के विधायकों ने डोगरा पगड़ी पहन रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें