फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रशीद अगर इंजीनियर है तो मैं चीफ इंजीनियर

Fri, 09 Oct 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में वीरवार को भाजपा विधायकों और इंजीनियर रशीद के बीच हुई मारपीट के बाद सियासी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है।
विज्ञापन


एक ओर नेकां, पीडीपी और कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की है, वहीं भाजपा विधायक इंजीनियर रशीद की हरकतों पर आगबबूला हैं।

उनका कहना है कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है, तो उसे इससे ज्यादा गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं इंजीनियर रशीद और भाजपा विधायकों के बीच हुई तकरार को लेकर भाजपा विधायक रविंदर रैणा ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि जो सदन में हुआ यह एमएलए हॉस्टल में हो जाना था, जहां इंजीनियर रशीद ने कल बीफ पार्टी दी।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस पार्टी का देर से पता लगा और जब तक वह वहां पहुंचे, वह वहां से भाग चुका था। इंजीनियर रशीद के इस तरह के बर्ताव को लेकर रैणा ने कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह उसे खुलेआम चेतावनी देते हैं कि अगर वह बाज नहीं आया, तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। उसकी पिटाई श्रीनगर में की गई, लेकिन अगर वह नहीं सुधरा, तो भविष्य में उसकी पिटाई उसके ही विधानसभा क्षेत्र लंगेट में जाकर की जाएगी।
विज्ञापन


रैणा ने कहा कि अगर वह इंजीनियर है, तो मैं चीफ इंजीनियर हूं। गौरतलब है कि बुधवार को रशीद ने एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी दी थी और कहा था कि किसी को यह हक नहीं तय करने का कि कौन क्या खाए या नहीं खाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें