फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी से विमर्श कर शपथ ग्रहण तिथि तय होगी : सत शर्मा

Fri, 25 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और सांसद जुगल क‌िशोर - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी नेतृत्व के समक्ष पार्टी के कई विधायकों ने पीडीपी के साथ बराबरी के आधार पर गठबंधन सरकार बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंत्रालयों का बंटवारा बराबरी के आधार पर होना चाहिए, ताकि जम्मू संभाग के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में पीडीपी के साथ सरकार बनाने पर सहमति बन गई। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को भाजपा की तरफ से एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी ले लिया गया है। 

भाजपा चाहती है कि राज्यपाल से मुलाकात से पूर्व भाजपा-पीडीपी नेता मिलें और सरकार गठन से पूर्व सभी मुद्दों पर चर्चा हो, ताकि रियासत में सरकार अच्छे तरीके से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पीडीपी नेताओं से चर्चा करने के बाद ही रियासत में शपथ ग्रहण की तिथि को तय किया जाएगा और इसके बाद ही दोनों पार्टियों के नेता एक साथ राज्यपाल से सरकार गठन के मामले पर मिलने जाएंगे। 
विज्ञापन


पत्रकारों के सरकार गठन पर ऐन मौके पर दोनों दलों के बीच मंत्रालयों पर फंसे पेच के सवाल में शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन पार्टी नेताओं के अनुसार मंत्रालयों में भाजपा इस बार कई अहम मंत्रालय जिसमें वित्त व गृह मंत्रालय चाहती है। 

आज महबूबा-राम माधव की मुलाकात संभव 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और पीडीपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के मध्य शनिवार को सरकार गठन पर बातचीत संभव है। पार्टी नेताओं की मानें तो दोनों पार्टियों के नेताओं के मध्य जरूरी बातचीत जारी है और बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंचने के बाद महबूबा और राम माधव की मुलाकात हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें