भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर रियासत के सियासी हालात पर चर्चा की।
इस दौरान राज्यपाल ने उनसे सरकार गठन के बाबत पूछा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने उन्हें बताया कि पीडीपी को इस दिशा में पहल करनी है।
उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री थे, जिनका निधन हुआ। उन्हें नेता चुनना है। जब नेता का चयन हो जाएगा उसके बाद ही सरकार गठन की राह आसान होगी।