फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रभात झा ने ली भाजपा नेताओं की क्लास

Fri, 16 Sep 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
prabhat jha - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कटड़ा में चल रहे प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन राज्य के नेताओं की क्लास ली।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार और पार्टी के बीच समन्वय, विदेश नीति और सामाजिक समरसता विषयों पर पार्टी के दृष्टिकोण से नेताओं को अवगत करवाया गया। 

प्रभात झा ने सरकार और पार्टी के बीच कार्यकर्ताओं को रीढ़ बताते हुए कहा कि दोनों में अगर कहीं समन्वय की कमी रहती है, तो संतुलन बिगड़ता है। उन्होंने कहा सरकार में बैठे मंत्रियों को कार्यकर्ताओें का ख्याल रखना चाहिए।

इसी तरह कार्यकर्ताओं को सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना चाहिए, ताकि हर जगह संतुलन बना रहे और देश तरक्की कर सके । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को ईमानदार होना चाहिए। उन्हें अपने लक्ष्य व भूमिका का पूरा ज्ञान हो, तभी बात बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की विदेश नीति से बढ़ा देश का मान- जितेंद्र

डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने विदेश नीति विषय पर व्याख्यान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान सहित सभी सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाकर विदेश नीति में बदलाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्र हितों पर आधारित है।

अरब देश हो या फिर अफ्रीका, एशिया और अमेरिका विश्व के देशों से भारतीय संबंधों में नई स्फूर्ति आई है और विदेशों में रहने वाले भारतीय गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति ने भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है। उनमें सुरक्षा को लेकर विश्वास भी जगा है।

आतंकवाद पर भारत का रवैया विश्व मान रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने सामाजिक समरसता का पाठ नेताओं को पढ़ाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद पर विश्वास नहीं करती। हर वर्ग, जाति के लोगों को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास करना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों में विश्वास पैदा किया है। समाज के दबे कुचले वर्ग के उत्थान को भाजपा प्रतिबद्ध है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें