देवेंद्र सिंह राणा ने कहा की वह फारूक अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला का सम्मान करते रहेंगे, क्योंकि उनके साथ दो दशक से भी अधिक समय तक काम किया है। राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेहनत के बल पर कार्यकर्ता बड़ी से बड़ी दीवार गिरा देते हैं।
यह भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का नया चैप्टर है टारगेट किलिंग, प्रवासी मजदूरों में दहशत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि दोनों अनुभवी राजनेताओं के पार्टी में शामिल होने से भाजपा परिवार खुश है। एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के लिए भाजपा ने लंबा संघर्ष किया, अंत में विजय पाई है। महाराजा हरि सिंह, पंडित प्रेमनाथ डोगरा व अन्य के योगदान को याद करते हुए रैना ने कहा कि कांग्रेस ने पंडित नेहरू और नेशनल कांफ्रेंस के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के साथ मिलकर महाराजा हरि सिंह को नुकसान पहुंचाया। भाजपा ने अनुच्छेद 370 और 35a को जम्मू-कश्मीर से हटाकर लोगों को न्याय दिया।