फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा सरकार अब तक की सबसे खराब सरकार थी: भाजपा नेता

Fri, 22 Jun 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चौधरी लाल सिंह
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महबूबा मुफ्ती की सरकार राज्य में अब तक की सबसे खराब सरकार थी और अगर उनकी पार्टी इस सरकार से अपना समर्थन वापस नहीं लेती तो और नुकसान उठाना पड़ता। 

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि रमजान के मौके पर ‘‘एकतरफा संघर्ष विराम’’ की घोषणा ‘‘सबसे बड़ी भूल थी।’’ इससे आतंकवादियों को पुनर्गठित होने का मौका मिला और इसने सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराया। 

भाजपा नेता ने संवाददाताओ से कहा, ‘‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में राज्यपाल शासन लगाना उचित नहीं है लेकिन स्थिति जब दिन ब दिन बदतर होती जा रही हो तो यही एक विकल्प बचता है। यह (पीडीपी-भाजपा गठबंधन) सरकार प्रदेश में अब तक की सबसे खराब सरकार थी।’’ 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रसंशा करते हुए उन्होंने कहा कि आवाम को अवसरवादी शासकों से बचाया गया जो ‘‘सांप्रदायिक आधार’’ पर काम करते थे। सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘वे लोग (पीडीपी नेता) उनके (अलगाववादियों के) खैरख्वाह थे। उनका (महबूबा) का जीवन उनके समर्थन से शुरू हुआ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजनीति में उनसे (महबूबा से) वरिष्ठ हूं। मैं अधिकार के साथ कह सकता हूं कि वह अब दोबारा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी।’’ भाजपा नेता ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने अपनी ‘‘अक्षमता’’ से सब कुछ बर्बाद कर दिया और अपने पिता ‘‘मुफ्ती मोहम्मद सईद की आत्मा को दुखी किया।’’ 

चौधरी ने आरोप लगाया, ‘‘कठुआ मामले की सीबीआई जांच के लिए मैने उनसे मुलाकात की थी लेकिन जम्मू के लोगों की छवि खराब करने के लिए उन्होंने इससे इंकार कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि वह मामले की सीबीआई जांच की मांग पर जोर देने के लिए जल्दी ही राज्यपाल एन एन वोहरा से मिलेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें