अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि संकट में फंसे लोगों की उम्मीदों पर युवा पीढ़ी को खरा उतरना है। युवा स्वयंसेवकों को संकट के अवसरों को बदलने में सक्षम होना चाहिए।
भाजपा नेता एवं राजनीति मामलों व फीडबैक के प्रभारी अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्याओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वर्चुअल मोड पर समुदाय के युवाओं से चर्चा करते चुरंगू ने कहा कि महामारी से पिछले डेढ़ साल में समाज के लिए सबसे घातक आघात रहा है। इसने विभिन्न क्षेत्रों को तबाह किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संबंधितों की जानकारी के लिए हेल्फ हेल्थ परियोजना को पुनर्जीवित किया गया है। यह विशेष रूप से समाज के स्वयंसेवकों के संबंध में स्वास्थ्य के उद्देश्य की पूर्ति करेगा, जो पिछले कुछ माह से मानवीय कार्यों के नेक काम में लगे हुए हैं। नौ सदस्यीय युवा कोर समिति कार्य समूह के रूप में काम करेगी।
इसमें संदीप किसरू संयोजक, पुलकित चुरंगू सह संयोजक, शशांत कौल, मिथिलेष गुरतू, पुनीत चुरंगू, ईशान बकाया, अक्षय बकाया, सुहास मोजा और कमल भगती समूह दल के सलाहकार होंगे। इसमें जम्मू शहर और जगती शिविर टेनमेंट की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। 85000 रुपये की लागत से तत्काल प्रभाव से एक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर समूह को दी जाएगी। इसके अलावा अन्य ढांचा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। अश्विनी खुद हेल्प हेल्थ के चेयरमैन हैं।