मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए उचित रोगी देखभाल प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। महामारी की सफल रोकथाम के लिए मजबूत टीकाकरण अभियान के साथ कोरोना उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जम्मू-कश्मीर में सेरोलॉजिकल सर्वे करवाने को कहा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय परीक्षण, मजबूत टीकाकरण और कोविड समर्पित चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार के साथ संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग के प्रयासों की सराहना की। बताया गया कि पहली लहर में बुजुर्ग, दूसरी लहर में युवाओं के साथ अन्य वर्ग प्रभावित हुआ। जिससे तीसरी लहर के और खतरनाक होने की संभावना है।
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को कोविड के साक्ष्य आधारित वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए बहु आयामी वैज्ञानिक सिफारिशें प्रदान करने को वायरोलॉजी, महामारी विज्ञान और सूक्ष्म जीव विज्ञान के क्षेत्र विशेषज्ञों से युक्त एक चिकित्सा सलाहकार टीम का गठन करने को कहा गया।