फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान, बाज नहीं आएगा तो उसे ठीक करने के तरीके हमें आता हैं: रैना

Tue, 05 Nov 2019 10:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर के लोगों की खुशहाली बर्दाश्त नहीं हो रही है। दुनिया में इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान है। अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो उसे सुधारने के तरीके हमें आते हैं। कहा कि बीडीसी प्रतिनिधि सबका साथ-सबका विकास लक्ष्य लेकर सामने आए हैं। वह मंगलवार को टैगोर हाल में पार्टी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


 रैना ने कहा कि पाकिस्तान नापाक साजिशों को बार-बार अंजाम दे रहा है। हाल ही में श्रीनगर के गोनीखान में हुए ग्रेनेड हमले में बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया गया। हम उसकी हर साजिश को नाकाम करेंगे। पाकिस्तान और उसके इशारों पर काम करने वाले आतंकी और अलगाववादी नहीं चाहते कि कश्मीर की अवाम सुख चैन की सांस ले। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर की खूबसूरत धरती को कब्रिस्तान में तब्दील करना चाहता है। उन्होंने ब्लॉक समितियों के चुने गए घाटी के नुमाइंदों को बधाई देते हुए कहा कि वह सबका साथ-सबका विकास लक्ष्य लेकर सामने आए हैं। इन जमीनी स्तर के प्रतिनिधियों का सशक्तीकरण होने से जम्मू कश्मीर में एक नई सुबह की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेकां, पीडीपी पर निशाना
नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को निशाना बनाते हुए रैना ने कहा कि 70 वर्ष तक इन क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने सिर्फ  मलाई खाई, लेकिन पंचायतों का सशक्तीकरण नहीं किया। मोदी सरकार ने यह पहल की है और हम आश्वासन दिलाते हैं कि हम आम जनता का हर काम पारदर्शिता से करेंगे और कोशिश करेंगे कि सबको उनका हक मिले। 

जो काम आज तक नहीं हुए, अब होंगे: रबिया
बीडीसी चुनाव में जीत हासिल करने वाली रबिया रसूल ने कहा कि हम 70 वर्ष से आम जनता के साथ हुए खिलवाड़ और नाइंसाफी की भरपाई करने के लिए मैदान में उतरे हैं। जो काम आज तक नहीं हो पाए हैं वह पूरे होंगे।

60 बीडीसी सदस्य सम्मानित
कार्यक्रम में करीब 60 बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस चुनाव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ल्ताफ ठाकुर, मंजूर भट सेत कई को सम्मानित किया गया।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें