फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में 500 फीट खाई में गिरी थी कैश वैन, 1.6 करोड़ रुपये हर तरफ बिखरे, पुलिस ने कुछ इस तरह बचाए

Tue, 05 Nov 2019 10:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ बनी सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कठुआ के बनी-बसोहली मार्ग पर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई कैश वैन में 1.60 करोड़ रुपये मौजूद थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर रात में ही जम्मू कश्मीर बैंक के अधिकारियों को सौंप दिया। वहीं हादसे में मारे गए चालक विक्रम सिंह जम्वाल भठिंडी(जम्मू), कैशियर केवल कृष्ण तरोर (बाड़ी ब्राहमणा, सांबा), गार्ड यशपाल निवासी बालन बाला किशनपुर मढ़ीन(कठुआ) और गार्ड हरबंस लाल निवासी हीरानगर के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पुुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


एसडीपीओ बसोहली पारूल भारद्वाज ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब बनी-बसोहली मार्ग पर जम्मू-कश्मीर बैंक की कैश वैन गहरी खाई में गिर गई थी। रेस्कयू ऑपरेशन के बाद घटनास्थल पर बिखरे कैश को एकत्र करने और गिनने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जम्मू कश्मीर बैंक बनी के प्रबंधन को रात 11 बजे तक सौंप दिया गया। इससे पहले रात साढ़े नौ बजे के घटनास्थल से तीन शवों को भी बनी उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, कैश वैन में 1.60 करोड़ रुपये थे। कैश वैन (जेके08जे -1541) कठुआ चेस्ट से बनी की जम्मू कश्मीर बैंक ब्रांच के लिए कैश लेकर रवाना हुई थी और करडोह से कुछ दूरी पर तीखे मोड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत बचाव कार्य के दौरान जख्मी हुए बनी थाना प्रभारी
सोमवार शाम हादसे के बाद पुलिस के लिए जहां घायल को बचाना बड़ी चुनौती था। वहीं, वैन में मौजूद कैश को संभालना भी काफी मुश्किल था। इस बीच चार सौ फुट गहरी खाई में टीम सहित उतरे बनी थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह राहत बचाव कार्य के दौरान चोटिल हो गए। 

लोगों ने दिया मानवता का परिचय
बनी-बसोहली मार्ग पर सोमवार हुए सड़क हादसे के बाद लोगों के जज्बे को एसएसपी श्रीधर पाटिल ने भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद लोगों ने सबसे पहले घायल को बचाने का काम किया। यह खुद में एक मिसाल है कि लोगों ने कैश को छुआ तक नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें