जम्मू कश्मीर विधानसभा की कुल 87 सीटों में से भाजपा ने रविवार को 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में सात वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए है।
इनमें जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक खजूरिया, बनी से विधायक लाल चंद, रायपुर दोमाना से विधायक भारत भूषण, बसोहली से विधायक जगदीश राज सपोलिया और रियासी के विधायक बलदेव राज, आरएस पुरा के विधायक गारू राम भगत और हीरानगर के विधायक दुर्गा दास को टिकट नहीं मिला है।
खजूरिया विधायक दल के नेता थे लेकिन टिकट पाने में विफल रहे।
बसोहली से लाल सिंह और बनी से जीवन
वर्तमान विधायकों की जगह पार्टी ने जम्मू पूर्व से राजेश गुप्ता, हीरानगर से कुलदीप कुमार, आरएस पुरा से गगन भगत, रायपुर दोमाना से बाली भगत, रियासी से अजय नंदा, बसोहली से लाल सिंह और बनी से जीवन को चुनाव मैदान में उतारा है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वालों पर पार्टी मेहरबान दिखी है।
कांग्रेस के पूर्व सांसद लाल सिंह को बसोहली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले आर एस पठानिया को रामनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
जम्मू स्टेट मोर्चा को छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले विधायक अश्विनी शर्मा को पार्टी ने बिश्नाह से टिकट दिया है। राजौरी से टिकट पाने में सफल रहे तालिब हुसेन, कालाकोट से अब्दुल गनी कोहली और सूरनकोट से ताज मोहम्मद खान भी हाल ही में पार्टी में शामिल हुए।
यहां पढ़ें, भाजपा उम्मीदवारों की सूची
करनाह से इश्फाक उर रहमान पोसवाल
राफियाबाद से देस कुमार नेहरू
कंगन से नजीर अहमद रैणा
हजरतबल से हकीम मसूद
खानेयार से अशोक भट्ट
हब्बाकदल से मोती कौल
अमीराकदल से हीना भट्ट
नूराबाद से मुश्ताक नूराबादी
होमशाली बाग से गुलाम नबी डार
देवसार से फयाज अहमद भट्ट
नोबरा से स्टेनजिन गालिक
पहलगाम से सोफी युसुफ
नोबरा से स्टेनजिन गालिक
लेह से तेसरिंग डोरजे
किश्तवाड़ से सुनील शर्मा
इंद्रबाल से तारिक कीन
डोडा से शक्ति परिहार
भद्रवाह से दिलीप परिहार
रामबन से नीलम लंगेह
बनिहाल से शौकत डेंग
गुलाब गढ़ से प्रदीप सिंह
विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा
रियासी से अजय नंदा
गूल अरनास से कुलदीप दुबे
उधमपुर से पवन खजूरिया
चिनैनी से दीनानाथ भगत
रामनगर से आर एस पठानिया
बनी से जीवन
बसोहली से लाल सिंह
कठुआ से राजीव जसरोटिया
हीरानगर से कुलदीप कुमार
विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा
जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से सत शर्मा सीए
जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से राजेश गुप्ता
जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से सत शर्मा सीए
बिश्नाह से अश्विनी शर्मा
आर एस पुरा से गगन भगत
सुचेतगढ़ से शाम चौधरी
मढ़ से सुखनंदन
रायपुर दोमाना से बाली भगत
अखनूर से राजीव शर्मा
छंब से कृष्ण लाल
नौशेरा से रविंद्र रैणा
राजौरी से तालिब हुसेन
कालाकोट से अब्दुल गनी कोहली
सूरनकोट से ताज मोहम्मद खान
मेंढर से जुल्फिकार अली
पुंछ हवेली ये प्रदीप शर्मा