फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में मजबूत हुई भाजपा की स्थितिः महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी लहर पर सवार होकर लगातार कामयाबी की बुलंदियां छू रही भारतीय जनता पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव भी कुछ अच्छी खबर दे सकते हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि जहां भाजपा पूरे दमखम के साथ हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह जम्मू कश्मीर चुनावों में अकेले ताल ठोंकने को तैयार है, वहीं विरोधी भी घाटी में भाजपा के अच्छे दिनों की बात करने लगे हैं।

रियासत के प्रमुख राजनीतिक दल पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी मानती हैं कि घाटी में मुकाबला तो केवल भाजपा से है। हालांकि वो दावा करती हैं कि पीडीपी अपने दम पर घाटी में सरकार बनाएगी, लेकिन वह यह भी मानती हैं कि पहले के मुकाबले रियासत में भाजपा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

विरोधियों को मिलेंगी‌ गिनती की सीटें

खासकर लोकसभा चुनावों के बाद स्थिति और बदली है। वहीं सत्तारूढ़ दोनों दलों नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस को लेकर उनका कहना है कि दोनों दल इस बार दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएंगे। उन्हें गिनती की सीट मिल जाएं तो गनीमत है।

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत में महबूबा ने कहा कि बाढ़ के बाद कश्मीर के लोगों में सत्तारूढ़ दोनों दलों को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। अभी तक काफी संख्या में लोगों को राहत नहीं मिल सकी है।

वहीं पिछले छह सालों में एनसी-कांग्रेस सरकार ने घाटी में कोई काम नहीं किया, सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी रही है। वो दावा करती हैं कि लोग इस बार के चुनावों में दोनों दलों को सबक सिखाकर सत्ता से बेदखल कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें