फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तेज की तैयारियां

Mon, 06 Mar 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने की बैठक - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 15 फरवरी से शुरू जन संपर्क यात्राएं सोमवार को संपन्न हो गई। जन संपर्क यात्रा के समापन पर गेस्ट हाउस में सोमवार सायं प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा मंत्रियों, विधायकों और प्रमुख नेताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर जनसंपर्क यात्राओं में रहे रुझान पर चर्चा की गई और आगामी पंचायती चुनाव की पार्टी की तैयारी की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि ग्रामीण हलकों में अपनी गतिविधियों को और तेज किया जाएगा। 

इस अवसर पर आगामी लोकसभा उपचुनाव और एमएलसी चुनाव में पार्टी की तैयारियों पर समीक्षा हुई। वहीं भाजपा मंत्रियों व विधायकों से ग्रामीण इलाकों में अपने दौरे बढ़ाने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपमुख्यमंत्री समेत कई नेता शामिल

उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : FILE PHOTO
​बैठक में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद शमेशर सिंह मन्हास, पीएचई मंत्री शाम लाल चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, वन मंत्री चौधरी लाल सिंह, विधायक राजेश गुप्ता, एमएलसी अशोक खजूरिया, महासचिव संगठन अशोक कौल आदि भी मौजूद रहे।

वहीं जन संपर्क यात्रा के आखिरी दिन सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सचिव असीम गुप्ता के साथ सरूईंसर में जन बैठकों को संबोधित किया और मोदी सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें