दिल्ली लाल किला पर साल 2000 में हुए आतंकी हमले के आरोप में गिरफ्तार कश्मीर के संदिग्ध बिलाल अहमद कावा को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने कावा को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। पटियाला हाउस कोर्ट में दी गई अर्जी के बाद बिलाल को जमानत दी गई।
बता दें कि बिलाल को जनवरी 2018 में ही दिल्ली पुलिस और गुजरात एटीएस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हालांकि बिलाल के परिवार की ओर से लगातार श्रीनगर में प्रदर्शन कर उसके बेगुनाह होने की बात कही जा रही थी।
बिलाल की मां फातिमा बानो ने कहा था कि मेरे बेटे को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है जबकि उसका कोई कसूर नहीं है। गौरतलब है कि बिलाल के घर वालों के मुताबकि बिलाल चमड़े का धंधा करता है जिस कारण से अक्सर वह दिल्ली आता जाता रहता था।