फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कार्रवाईः उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी को हथियारों के साथ पकड़ा, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Mon, 29 Nov 2021 03:02 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पुलिस ने शमीम नामक युवक को हथियारों के साथ पकड़ा है। वह यूपी का रहने वाला है। उससे कई एजेंसियां पूछताछ कर रही है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस, फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी यूपी के कई युवक कश्मीर में हथियारों के खरीद-फरोख्त मामले में पकड़े गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में सैलून शॉप से काम करने वाले शमीम सलमानी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। सोमवार को उसे हथियारों के साथ पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का फरीदपुर का रहने वाला है। इससे पहले इसी साल सितंबर में बिजनौर में उत्तर प्रदेश एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस ने गांव डहरी में छापेमारी करते हुए पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक का भाई भी कश्मीर में एक सैलून पर काम करता था। उस पर हथियारों की सप्लाई करने के आरोप लगा था।

100 करोड़ की हेरोइन लाने वाले की तस्वीर जारी करने की तैयारी
जम्मू पुलिस ने झज्जर कोटली में पकड़ी गई हेरोइन को लेकर आए मुख्य आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी गई है। पंजाब और हरियाणा में पुलिस ने कई जगहों पर पुलिस ने छापामारी की है। आरोपी की पुलिस ने पहचान तो कर ली है, लेकिन वह पकड़ से बाहर है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी की एक तस्वीर जारी करने की तैयारी है, ताकि इसका कहीं पर भी पता लगने पर इसे पकड़ा जा सके। पुलिस की ओर से कई जगहों पर पूछताछ भी की जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। क्योंकि यह मामला नारको टेरर से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस इसमें जल्द आरोपी को पकड़ना चाहती है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। दरअसल, पंजाब में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। आतंकी संगठन चुनाव में खलल डालने की साजिश रच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें