फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बस चिनाब नदी में गिरी, 17 की मौत, 16 घायल

Fri, 14 Sep 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
big road accident - फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक मिनी बस फिसल कर खाई में गिर गई जिससे कम से कम 17 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह ठकराइ के निकट डंडारन में हुई। केशवान से किश्तवाड़ जा रही मिनी बस के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह चेनाब नदी के पास 300 फुट से ज्यादा गहरी खाई में गिर गयी।

बचाव कार्य का नेतृत्व कर रहे किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्दर गुप्ता ने बताया कि अभी तक 17 लोगों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 33 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।किश्तवाड़ के उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि जिला प्रशासन गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हेलीकॉप्टर से जम्मू में भारती कराया गया है। जिसमे इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी है।
विज्ञापन

राणा ने बताया कि मृतकों के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपये जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। एक महीने में किश्तवाड़ में यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें