फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः हमसफर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है फ्लेक्सी फेयर

Sun, 15 Sep 2019 01:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस
विज्ञापन

जम्मू से सियालदाह के बीच चलने वाली साप्ताहिक हमसफर ट्रेन का सफर पहले की तुलना में सस्ता होगा। यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने ट्रेन के टिकट पर लगने वाला फ्लेक्सी फेयर चार्ज हटा दिया है। अब हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का भी अन्य ट्रेनों की तरह किराया तय होगा। हालांकि ट्रेन का बेस फेयर चार्ज पहले की तरह ही रहेगा।

विज्ञापन


नवरात्र पर्व के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे के इस नए आदेश से काफी राहत मिलेगी। यात्री पहले की तुलना में कम पैसा खर्च कर आरामदायक सफर कर पाएंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन से सियालदाह के बीच हमसफर ट्रेन चलती है। 2018 में इस ट्रेन की शुरुआत की गई थी।

शुक्रवार को रेलवे बोर्ड से जारी पत्र में ट्रेन के टिकट पर लगने वाले फ्लेकसी फेयर चार्ज को हटाने की बात की गई है। इसके साथ ही ट्रेन के तत्काल टिकट के किराये में 1.5 गुना की बजाय 1.3 गुना ही चार्ज किया जाएगा। इससे हमसफर एक्सप्रेस का तत्काल टिकट पहले के मुकाबले सस्ता हो जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस वजह से यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता है

जम्मू-सियालदाह हमसफर ट्रेन में फ्लेक्सी फेयर चार्ज होने से त्योहारी सीजन में टिकट की मांग बढ़ने से टिकट की कीमत बढ़ती है, जिससे यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता है। अब नवरात्र में राज्य में आने वाले यात्रियों को भी सुविधा का लाभ मिलेगा।

पहले ट्रेन का किराया तय नहीं होता था। टिकट की जितनी मांग होगी टिकट का किराया भी बढ़ता जाएगा। अगले कुछ दिनों में ट्रेन का किराया तय हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
-ओमपाल, सीआरएस, रेलवे स्टेशन, जम्मू

क्या है फ्लेक्सी फेयर  
फ्लेक्सी फेयर प्रणाली पूरी तरह से मांग- आपूर्ति पर निर्भर होती है। टिकट की मांग बढ़ते ही, टिकट की कीमतें बढ़ा दी जाती हैं। ऐसा अक्सर त्योहारी सीजन में देखने को मितला है। इसके  साथ ही जब टिकट की मांग कम हो जाती है, तब कीमतें भी सामान्य हो जाती हैं। ऐसी प्रणाली हवाई जहाज की टिकटों पर लागू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें