फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से जुड़े कई मुद्दों पर हुए हैं ये बड़े फैसले, आप भी जानें

Wed, 15 Feb 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा 2017 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजभवन में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) के सदस्यों के साथ बैठक कर लंगर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसमें लंगर संस्थाओं में आने वाले सेवादारों का एक लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


सेवादार का पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। इससे पहले बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने सीईओ के साथ यात्रा की तैयारियों पर बैठक की थी। सीईओ ने बताया कि आगामी 29 जून से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में लंगर संस्थाओं का अहम योगदान रहा है।

विकट परिस्थितियों में भी लंगर संस्थाएं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने का काम करती रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बोर्ड एक समारोह आयोजित कर लंगर संस्थाओं को सम्मानित करेगा। इस साल भी पिछले साल के शेड्यूल के मुताबिक लंगर लगाए जाएंगे। इसमें कोई नए लंगर को अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर संस्थाओं को पालीथिन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं

अमरनाथ यात्रा के लिए हुए फैसले - फोटो : file photo
रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से यात्रा रूट तक संबंधित जिला उपायुक्तों द्वारा लंगर की अनुमति ली जाएगी और उनकी प्रशासनिक निगरानी में लंगर संस्थाएं काम करेंगी। लंगर संस्थाएं सुरक्षित और गुणवत्ता वाला लंगर मुहैया करवाएंगी।

यात्रा क्षेत्र में लंगर संस्थाओं को पालीथिन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जाएगी। लंगर संस्थाओं से यात्रा को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त सीईओ जितेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार, विजय ठाकुर, राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें