फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा बचके, दिवाली पर हो रहा मिलावटखोरी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के त्योहार पर लोगों की सेहत को लेकर नगर निगम काफी सजग दिख रहा है। मिलावटखोर मिठाइयों में किसी भी तरह की मिलावट न कर पाएं, इसके लिए नगर निगम ने आज भी शहर की कई दुकानों में छापेमारी की। नगर निगम की फूड एंड सेफ्टी टीम ने शहर की प्रमुख हलवाई दुकानों पर छापेमारी कर चार क्विंटल मिलावटी मिठाई नष्ट कर दी।
विज्ञापन


यह मिठाई साफ-सफाई और गुणवत्ता को ताक पर रखकर बनाई गई थी। सिर्फ यही नहीं, बल्कि जिन बर्तनों में मिठाई बनाई गई थी, वे बर्तन भी निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। हेल्थ अफसर डा. सलीम मोहम्मद खान के नेतृत्व में निगम की टीम ने सात मिठाइयों के सैंपल भरे।

इसमें तीन सैंपल खोये, दो सैंपल पिस्ते के, एक सैंपल लड्डू और एक सैंपल मिल्क केक का है। इन सैंपलों की गुणवत्ता जांच के लिए इन्हें लैबोरेटरी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है फूड एंड सेफ्टी एक्ट

दिवाली के दूसरे दिन विश्वकर्मा पूजा और चौथे दिन भैया दूज है। ऐसे में मिठाई की खपत शहर में बढ़ गई है। निगम द्वारा हलवाइयों को सचेत किया गया है कि अगर कोई भी मिलावट में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह है फूड एंड सेफ्टी एक्ट
फूड एंड सेफ्टी एक्ट 2006 में लागू किया गया था। इसके तहत पहली श्रेणी में मिलावटखोरों के खिलाफ दस लाख रुपयों तक का जुर्माना किया जा सकता है। मिलावटी खाद्य पदार्थ से अगर किसी की मौत हो जाती है तो दोषी को उम्र कैद की सजा के साथ-साथ दस लाख रुपये जुर्माना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें