फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन पर भारत का पाक को मुंहतोड़ जवाब, सीमा पार की कई पोस्ट तबाह

Wed, 19 Jul 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
भारतीय सेना की विध्वंसक कार्रवाई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लगातार तीन रोज से पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर हो रही गोलाबारी पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर गोलाबारी के बाद भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा पाक को विध्वंस की भाषा में जवाब दिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन पुंछ, राजोरी समेत कुछ अन्य इलाकों में गोलाबारी शुरू की गई थी। इस नापाक हरकत के बाद सेना की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की कार्रवाई करते हुए जवाबी कार्रवाई की गई। 

भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्टों को तबाह किए जाने की खबरें हैं। इसके साथ ही कार्रवाई में कुछ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है। हालांकि सेना और अन्य एजेंसियों की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें