फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खौफ पर भारी पड़ी आस्था, बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों की संख्या ने तोड़ा रिकार्ड

Wed, 19 Jul 2017 09:48 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : File Photo
विज्ञापन
देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं ने पिछले साल के दर्शनार्थियों के आंकड़े का रिकार्ड बुधवार को तोड़ दिया। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से बुधवार को अमरनाथ यात्रा के 21वें दिन 6064 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 222619 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से यात्रा के लिए 1782 यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। इसमें 62 छोटे-बड़े वाहनों में 1278 पुरुष, 404 महिला और 100 साधु शामिल रहे। अभी यात्रा के संपन्न होने में 19 दिन शेष हैं। 

बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शहर के तीन केंद्रों पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु तत्काल पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैष्णवी धाम केंद्र पर बुधवार को पहलगाम के लिए 472 और बालटाल के लिए 287 के साथ कुल 759 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह सरस्वती धाम केंद्र पर पहलगाम के लिए 318 और बालटाल के लिए 255 के साथ कुल 573 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण हुआ। दोनों केंद्रों पर पहलगाम के लिए 790 और बालटाल के लिए 542 के साथ 1332 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें