फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: लॉकर में सामान रखने वाले भक्त हो जाएं सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो माता भवन पुलिस ने वर्षों से भवन में सक्रिय चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। आरोपी डुप्लीकेट चाबियों से भवन में लगाए गए लाकरों से यात्रियों का सामान चोरी करते थे।
विज्ञापन


इस मामले में पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य को दबोचने के लिए छापामारी जारी है। एसएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि इस गिरोह का निशाना भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए लाकर होते थे।

वारदातों को अंजाम देने के लिए इन चोरों ने पहले यात्री बनकर अलग-अलग लाकर लिए और इनकी डुप्लीकेट चाबियां तैयार करवा लीं।
Trending Videos

चोरी के सामान समेत पांच गिरफ्तार, वर्षों से सक्रिय था गिरोह

भवन में लगाए गए लगभग 600 लाकरों में से यह गिरोह 400 से अधिक लाकरों की डुप्लीकेट चाबियां तैयार कर चुका था। पकड़े गए पांच आरोपी एक साल से भवन में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

चोरों का गिरोह भवन पहुंचने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखता था। जब यात्री अपना सामान लाकर में रखकर दर्शन के लिए जाते थे, इसी दौरान डुप्लीकेट चाबी से उनका लाकर खोलकर सामान चोरी कर लेते थे।

आरोपियों के पास से 12 मोबाइल, एक कैमरा, घड़ी और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरोह के सदस्यों ने डुप्लीकेट आईडी तक बना रखी थी।
विज्ञापन

600 लाकरों में से 400 से अधिक की तैयार कर चुके हैं डुप्लीकेट चाबियां

पकड़े गए आरोपियों में जसपाल सिंह उर्फ भट्टी निवासी अमृतसर, अश्विनी कुमार उर्फ सोनू निवासी सुररनगर अमृतसर, दीपक कुमार उर्फ दिन्ना निवासी उतर प्रदेश, अनिल कुमार उर्फ अजीत निवासी गोरखपुर, विजय कुमार उर्फ काका निवासी जालंधर शामिल हैं।

भवन एसडीपीओ मुनीश कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि गिरोह के सदस्यों की संख्या काफी अधिक है। यह गिरोह देश के अन्य धार्मिक स्थलों में भी सक्रिय है। गिरोह को विशेष नाम तक दिया गया है।

इसका सरगना एक निर्धारित स्थान से इसे आपरेट करता है। कहा कि जल्द ही गिरोह के बारे में और नए खुलासे होने की संभावना है। पकड़े गए पांच में से तीन आरोपी वर्ष 2009 में भवन में ही चोरी के एक मामले में तीन वर्ष की सजा काट चुके हैं।

जेल से रिहा होने के बाद यह फिर से भवन में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चोरी किए गए एक मोबाइल को ट्रैक करने के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ संभव हो सका। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें