फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बावे वाली माता, हर की पौड़ी व महामाया मंदिर के लिए कॉरिडोर का टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की बहुप्रतीक्षित बावे वाली माता, हर की पौड़ी और महामाया मंदिर के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड कॉरिडोर बनाएगा। निर्माण पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसका टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता विवेक चोपड़ा के अनुसार परियोजना तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों बावे वाली माता मंदिर, हर की पौड़ी व महामाया मंदिर को आपस में जोड़ेगी। कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालु और पर्यटक एक ही मार्ग से तीनों धर्म स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही क्षेत्र में पैदल मार्ग, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कॉरिडोर की अवधारणा कई वर्ष पहले सामने आई थी लेकिन विभिन्न कारणों से परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। अब टेंडर जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। परियोजना पूरी होने से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि तवी किनारे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें