फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाम की आवाज: उप-राज्यपाल ने सराहा नर्स का काम, जानिए मीना शर्मा के बारे में क्या कहा

Fri, 21 May 2021 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अवाम की आवाज कार्यक्रम के दौरान उप-राज्यपाल ने मीना शर्मा जैसे फ्रंट लाइन हेल्थ केयर वकर्स की खासतौर से सराहना की थी जोकि मानव सेवा में निष्ठा भाव से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में डॉक्टरों और फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स जिसमें नर्स और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की तरह फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर मीना शर्मा कोविड मरीजों की सेवा में निष्ठा भाव से जुटी हैं। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से मासिक रेडियो कार्यक्रम अवाम की आवाज में मीना शर्मा के कार्यों में बात की, जिससे वह भावुक हो गईं।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि उप-राज्यपाल की तरफ से उनके व उनकी टीम के अन्य सदस्यों की सराहना करने से वह खुश हैं कि उनके कार्य की निगरानी और प्रशंसा हो रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम के बावजूद मीना शर्मा कोविड टेस्टिंग में सैंपल लेने का काम मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू के दिशा निर्देशों के तहत विभिन्न स्थलों पर जाकर लेती हैं। 

उन्होंने कहा विभिन्न कार्यालयों, बाजारों में जाकर वह लोगों को कोविड सैंपल लेती हैं। वर्तमान में गांधीनगर हाई स्कूल में रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट का काम उनके सहित अन्य टीम के सदस्य करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोविड नियमों का पालन करें ताकि कोरोना के खिलाफ जंग को जम्मू जीत सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा केवल वह लोग जिन्हें आपात स्थिति से बाहर निकलना चाहिए वह भी घरों से बाहर आने चाहिए। यह जीवन और मौत का विषय हैं। उल्लेखनीय हैं कि 16 मई को उप-राज्यपाल ने कोरोना वारियर्स को आवाम की आवाज मासिक रेडियो कार्यक्रम समर्पित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें