फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनागः मुश्ताक जानिसार ने आपदा को बनाया अवसर, अब मास्क बेचकर चल रही जिंदगी

Wed, 05 Aug 2020 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्र संबोधन में आपदा को अवसर बनाने की बात कही थी। अनंतनाग के युवा मुश्ताक जानिसार ने इसे आत्मसात किया। लॉकडाउन के कारण नौकरी छूट जाने पर मुश्ताक ने मास्क बेचने शुरू किए। अब इसी से इनका और इनके घर का जीवन-यापन चल रहा है।

विज्ञापन


कोकेरनाग निवासी मुश्ताक ने कहा कि कोविड से पहले में अपने घर को चलता था, घर से जब भी काम के लिए निकलता था तो मां रोज सुबह दुआ मांगती थी। अचानक कोविड 19 ने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी। लॉकडाउन शरू होते ही मुझे भी घर में ही बैठना पड़ा। फिर एकाएक मन में ख्याल आया कि क्यों न मास्क ही बेचा जाए। इससे लोगों को जागरूक भी करूंगा और घर की रोटी भी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें