कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे तुम से मिलाने में लग जाती है। शायद इसलिए दिलप्रीत कोहली की मेहनत देख सारी कायनात उनका साथ दे रही है। जी हां, इस कहावत को हमसे बेहतर दिलप्रीत कोहली बखूबी समझते हैं। दरअसल, दिलप्रीत हर आम इंसान की तरह कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं, लेकिन एक मोड़ पर सफल उद्यमी बनने का उनका सपना टूट गया था। वहीं, इस बीच उन्होंने हार न मान अपनी समझदारी और कड़ी मेहनत से अपने सपने को दूसरा रास्ता दिया।
ऐसे शुरू हुई यूट्यूब की राह...
एक बच्चा जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेता है, तो उसमें बहुत कुछ करने चाह होती है। ठीक उसी तरह मेलबर्न से एमबीए में मार्केटिंग पूरा करने के बाद दिलप्रीत जब इंडिया आए, तो वह एक फैशन डिजाइनर या एक एंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे। मगर उनकी एमबीए की पढ़ाई को देखते हुए उनके परिवार वालों ने उन्हें एंटरप्रेन्योर बनने के लिए कहा। इसके चलते उन्होंने एक फूड की कंपनी भी खोली, लेकिन वह फेल हो गए। इस मोड़ पर उन्हें लगा कि वह अब कभी एक सफल उद्यमी नहीं बन पाएंगे। मगर, हिम्मत न हारते हुए उनके दोस्तों और परिवार वालों ने उन्हें खुद का यू ट्यूब चैनल बनाने को कहा।
रातों-रात नहीं बने स्टार...
दिलप्रीत का पहला वीडियो दो महीनों में फेसबुक पर 10 लाख(एक मिलियन) से अधिक व्यूज के साथ 200 फॉलोअर्स से 15 हजार तक चला गया था, जिसका नाम था-"Are We Really A Singh?"। दिलप्रीत बताते हैं कि उन्हें यू ट्यूब पर अधिक व्यूज पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह इसे छोड़ने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन उनकी टीम ने हौसला देते हुए कंटेंट पर काम करने को कहा। उनका मानना है की एक यू ट्यूबर को हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, जिसके चलते उन्हें अपने काम से बेहद प्यार है।
टिक-टॉक कभी नहीं था पसंद...
दिलप्रीत से जब पूछा गया कि टिक-टॉक बैन हो चुका है। इस पर आपकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें टिक-टॉक बिलकुल पसंद नहीं था। साथ ही उन्होंने कभी भी टिक-टॉक पर अपना एकाउंट नहीं बनाया था।
जनवरी 2020 में मचाया धूम...
भारत बंद के चलते उन्हें टाइम मिला अपने कंटेंट पे वर्कआउट करने का। दिलप्रीत कोहली ने अपने दर्शकों को वो कंटेंट देना शुरू किया जैसा उन्हें चाहिए था। इसके अलावा दिलप्रीत के 3 वेब सीरीज अमेजन प्राइम (अमेरिका and यूके) पे आ चुके है और दर्शकों ने दिलप्रीत के काम की काफी प्रसंशा किया। कॉमेडी स्क्रिप्ट्स के साथ साथ वे कुछ वेब सीरीज भी लिख रहे हैं जो आने वाले कुछ समय मे प्रसतुत होगी।
इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों से करते हैं बातें...
दिलप्रीत कोहली इंस्टाग्राम पर अक्सर सक्रिय रहते हैं। यह वह अपने प्रशंसकों के YouTube चैनल और बॉडी शेमिंग जैसे सवालों के जवाब देते हैं। वह उनकी मदद करना चाहते हैं, जो नकरात्मक महसूस करते हैं। वैसे, दिलप्रीत कोहली अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ, टीम और दर्शको को देते हैं। वहीं हम भी उम्मीद करते हैं कि दिलप्रीत इसी तरह हर मुकाम हासिल कर लोगों का मनोरंजन करता रहें।
Instagram पे फॉलो करें-
https://www.instagram.com/dilpreetkohli/