फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतगढ़ मुठभेड़: छह आतंकियों के स्केच जारी, मददगार गिरफ्तार; दहशतगर्दों की सूचना देने वाले को पांच से 10 लाख

Sat, 11 May 2024 11:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर

सार

एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने शनिवार को जिला पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बसंतगढ़ मामले में आतंकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
छह आतंकियों के स्केच जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंतगढ़ मुठभेड़ मामले में पुलिस ने आतंकी मददगार कठुआ के लोहा नाठी निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है। छह आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस ने आतंकियों की सूचना देने वाले को 5 से 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने शनिवार को जिला पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बसंतगढ़ मामले में आतंकियों की तलाश जारी है। मामले में काफी इनपुट्स मिले हैं। विभिन्न एजेंसियों और पब्लिक ने सहयोग से आतंकियों के स्केच बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक यह एरिया काफी सालों से शांत था। लेकिन पड़ोसी दुश्मन फिर से इस शांत क्षेत्र के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है। हमने काफी लोगों से पूछताछ की, जिसमें कठुआ के रहने वाले जावेद की संलिप्तता सामने आई है। जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 50 के करीब लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन

10 से 12 हो सकती है आतंकियों की संख्या
एसएसपी ने बताया कि बसंतगढ़ मामले में आतंकियों की संख्या 10 से 12 हो सकती है, लेकिन अभी इनपुट्स के आधार पर छह लोगों के ही स्कैच तैयार हो पाए हैं। मामले में कठुआ के जावेद नामक युवक की पहली गिरफ्तारी हुई है। आतंकियों के खात्मे के लिए बसंतगढ़ और आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन जारी है। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि जिन आतंकियों के स्कैच जारी किए हैं उनकी जानकारी साझा करें ताकि आतंकियों को जल्द पकड़ा जा सके। सूचना देने वाले हर व्यक्ति को 5 से 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें